एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:28

चुनावी क्षेत्रों में नाम पट्ट एवं होर्डिंग्स हटाने के निर्देश

चंडीगढ़, 30 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव वाले क्षेत्रों में चेयरपर्सन (मेयर/प्रेसिडेंट) और सदस्यों के नाम वाले बोर्ड एवं होर्डिंग्स हटाने के निर्देश जारी किये हैं। आयोग के प्रवक्ता के अनुसार, सड़कों, गलियों, मोहल्लों और चौराहों पर लगे ऐसे नाम पट्ट आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने संबंधित उपायुक्तों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। उपायुक्तों को कहा गया है कि वे नगर निगम, नगर परिषद और नगर समितियों के अधिकारियों के माध्यम से सभी ऐसे बोर्ड और होर्डिंग्स को तुरंत प्रभाव से ढकवाएं या हटवाएं, ताकि…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा नाम पट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/04/26 00:00
पिछला अपडेट
30/04/26 00:00
स्थान
India