एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:31

नूंह को 174.66 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन और शिलान्यास

चंडीगढ़, 29 अगस्त(वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नूंह जिले को 174.66 करोड़ रुपये की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 17 परियोजनाओं का शिलान्यास और पांच का उद्घाटन किया। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। सबसे बड़ी परियोजना के तहत नूंह में पुराने बाल स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 155.49 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों वाला जिला सिविल अस्पताल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसकी आधारशिला रखी। इसके अलावा अडबर, छरोरा, कंकर खेरी, नाई, सिरोली और इंद्री गांवों में उप-स्वास्थ्य केंद्रों के भवन बनाए जाएंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा नूंह विकास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/08/26 15:19
पिछला अपडेट
29/08/26 15:19
स्थान
India