एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिजलीकर्मियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से जनजीवन प्रभावित कई जिलों में बिजली गुल
प्रकाशित तिथि: 22/10/26 12:59
India
चंडीगढ़, 22 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा के गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने के विरोध में बिजलीकर्मियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हड़ताल के पहले दिन गुरुग्राम, हिसार, हांसी, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, झज्जर, फरीदाबाद, पानीपत, पंचकूला, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, यमुनानगर और अंबाला समेत 15 जिलों में इसका असर देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई इलाकों में बिजली फॉल्ट ठीक करने कर्मचारी नहीं पहुंचे। करनाल और फरीदाबाद में परेशान लोगों ने जाम लगाकर विरोध जताया। बिजली मंत्री अनिल विज के विधानसभा क्षेत्र अंबाला कैंट के कई इलाकों में भी कल रात…