एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, November 6, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
'भीख नहीं, शिक्षा दें' अभियान के अंतर्गत चला संयुक्त अभियान, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का दिया संदेश
प्रकाशित तिथि: 06/11/26 11:59
India
यमुनानगर, 06 नवम्बर (वार्ता) हरियाणा के यमुनानगर जिले में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 'भीख नहीं, शिक्षा दें' अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के संयुक्त सहयोग से विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान बाल कल्याण समिति, मानव तस्करी विरोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा विभाग एवं जिला युवा विकास संगठन के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया। संयुक्त दल में बाल कल्याण समिति के सदस्य सुशील गुलाटी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा, शिक्षा विभाग से मंजीत, मानव तस्करी विरोधी इकाई…