एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:50

अंबाला से मथुरा-वृंदावन के लिए पहली सीधी एसी बस सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को बस बदलने से मिलेगा छुटकारा

पंचकूला, 25 जुलाई (वार्ता) हरियाणा रोडवेज ने अंबाला से मथुरा-वृंदावन के बीच पहली सीधी वातानुकूलित (एसी) बस सेवा शुरू कर दी है, इससे श्रद्धालुओं को अब दिल्ली या अन्य शहरों में बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य के परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से शुरू हुई इस सेवा से अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पड़ोसी हिमाचल प्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार नयी बस सेवा के तहत एसी बस प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे अंबाला छावनी बस अड्डे से रवाना होगी और करीब 395 किलोमीटर की दूरी तय कर अपराह्न 2:30 बजे मथुरा-वृंदावन पहुंचेगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा मथुरा बस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/07/26 14:28
पिछला अपडेट
25/07/26 14:28
स्थान
India