एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 21, 2026

पुलिस शहीदी स्मृति दिवस पर रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त एकत्रित

यमुनानगर, 21 अक्टूबर (वार्ता) पुलिस शहीदी स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को हरियाणा में यमुनानगर जिला पुलिस लाइन जगाधरी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में स्माइल फाउंडेशन और स्वामी विवेकानंद ब्लड सेंटर ने सहयोग किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में पुलिस कर्मचारियों और आम रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा रक्तदान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/10/26 14:16
पिछला अपडेट
21/10/26 14:16
स्थान
India