एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026

राजस्व रिकॉर्ड की गलतियां अब तहसील स्तर पर ऑनलाइन होंगी ठीक

चंडीगढ़, 02 अक्टूबर (वार्ता ) हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश की सभी तहसीलों में ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड की सामान्य त्रुटियों को स्थानीय स्तर पर ठीक करने के लिए ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल शुरू किया है। वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इससे नागरिकों को रिकॉर्ड में हुई सामान्य गलतियां ठीक कराने के लिए राज्य मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि मॉड्यूल के माध्यम से नियमित प्रकृति की करीब 99 प्रतिशत त्रुटियों का निपटारा तहसील स्तर पर किया जा सकेगा। इससे मुख्यालय में लंबित मामलों की संख्या कम होगी और नागरिकों को जल्द राहत मिलेगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा राजस्व रिकॉर्ड
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/10/26 13:25
पिछला अपडेट
02/10/26 13:25
स्थान
India