एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 20, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सांसद वरुण चौधरी, राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध सरस्वती नगर अनाज मंडी पहुंचे, किसानों की सुनी समस्याएं
प्रकाशित तिथि: 20/10/26 12:51
India
यमुनानगर, 20 अक्टूबर (वार्ता) सांसद वरुण चौधरी एवं राज्यसभा सदस्य कर्मवीर बौद्ध मंगलवार को सरस्वती नगर अनाज मंडी पहुंचे और किसानों, आढ़तियों एवं व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने फसल बिक्री, खरीद प्रक्रिया, भुगतान में देरी, उठान, भंडारण, बारदाने, साफ-सफाई, पेयजल, शेड और सड़क व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। सांसदों ने कहा कि किसानों की मेहनत देश की अर्थव्यवस्था की नींव है और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंडी से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।…