एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:55

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सैनी करेंगे 'विकसित भारत-2047' युवा सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ

पंचकूला, 11 अगस्त (वार्ता )हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार, 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस-2026 के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा।
मुख्यमंत्री इस अवसर पर 'विकसित भारत-2047 के लिए युवाओं को सशक्त बनाना' अभियान तथा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य से जोड़ते हुए उनकी भागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही एचआईवी/एड्स से संबंधित जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।
सं.अभय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा सैनी कार्यक्रम
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/08/26 15:15
पिछला अपडेट
11/08/26 15:15
स्थान
India