एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:45

सैनी ने 312 आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़, 01 जून (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य पुलिस के लिए 312 आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 310 मोटरसाइकिलें और दो होंडा एलिवेट गाड़ियां शामिल हैं, जिन्हें होंडा इंडिया फाउंडेशन ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल प्रदेश में जन सुरक्षा को और मजबूत बनाने के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा सैनी वाहन हरी झंडी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/06/26 10:30
पिछला अपडेट
01/06/26 10:30
स्थान
India