एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026

सैनी सिंगापुर के तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

चंडीगढ़, 02 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चार से छह अक्टूबर तक तीन दिवसीय सिंगापुर दौरे पर रहेंगे। दौरे का उद्देश्य हरियाणा और सिंगापुर के बीच निवेश, औद्योगिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी और कौशल विकास के नए अवसर तलाशना है। यह दौरा अगले वर्ष प्रस्तावित हैपनिंग हरियाणा के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, अत्याधुनिक विनिर्माण, एग्रो एवं खाद्य प्रसंस्करण, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी), विमानन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में निवेश एवं सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इस दौरान विभिन्न उद्योग समूहों, निवेशकों, कॉरपोरेट प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के साथ राउंड टेबल बैठकें होंगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा सैनी सिंगापुर यात्रा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/10/26 08:18
पिछला अपडेट
02/10/26 08:18
स्थान
India