एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक निवेश के लिए सिंगापुर कंपनियों को न्योता
प्रकाशित तिथि: 06/10/26 08:20
India
चंडीगढ़, 06 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन मंगलवार को सिंगापुर बिजनेस फोरम के तहत राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक सिंगापुर कंपनियों के प्रतिनिधियों, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के पदाधिकारियों, निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ हरियाणा में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का लक्ष्य सिंगापुर के सहयोग से सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, डेटा सेंटर, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और आधारभूत ढांचे में निवेश बढ़ाना है। गुरुग्राम के साथ पंचकूला, करनाल, हिसार, सोनीपत और रोहतक को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) और टेक्नोलॉजी आधारित कारोबार…