एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 89.60 प्रतिशत नियमित छात्र उत्तीर्ण
प्रकाशित तिथि: 14/05/26 11:37
India
चंडीगढ़, 14 मई (वार्ता) हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने माध्यमिक नियमित और ओपन स्कूल वार्षिक परीक्षा-2026 के परिणाम घोषित कर दिये हैं जिसमें 89.60 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि माध्यमिक नियमित परीक्षा में 89.60 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि निजी उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 70.02 प्रतिशत रहा। परीक्षा में कुल 2,76,640 नियमित छात्र बैठे थे, जिनमें से 2,47,860 पास हुए। 6,201 छात्रों का परिणाम अनिवार्य पुनरीक्षण रहा, जिन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी। इस बार छात्राओं ने बाजी मारी। 1,33,530 छात्राओं में से 1,22,367 उत्तीर्ण हुईं, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 91.64 प्रतिशत…