एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:11

हिसार में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश गंगवा ने जारी किये आदेश

चंडीगढ़, 20 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार जिले में जलभराव से क्षतिग्रस्त सड़कों की विशेष मरम्मत के निर्देश दिये हैं। हिसार-खानक रोड कई स्थानों पर खराब हो चुकी है, जिसके लिए एक करोड़ 15 लाख 22 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार कर सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। इसी तरह पातन से मुकलान-रावलवास सड़क मार्ग की मरम्मत के लिए भी 69 लाख 87 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह सड़क भी भारी बारिश और जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी थी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा हिसार सड़क
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/04/26 00:00
पिछला अपडेट
20/04/26 00:00
स्थान
India