एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026

पंचकुला में पीएमश्री स्कूल का औचक निरीक्षण छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना

चंडीगढ़, 25 अप्रैल (वार्ता ) हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् की निदेशक वर्षा खांगवाल ने पंचकुला के सेक्टर-15 स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पठन-पाठन प्रक्रिया का जायजा लिया और छात्राओं से प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी, स्वच्छता, पेयजल और शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। निदेशक ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार पर जोर दिया।
अमित उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाण पीएमश्री स्कूल निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/04/26 00:00
पिछला अपडेट
25/04/26 00:00
स्थान
India