एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
हिमाचल के पर्यटन क्षेत्र पर कमर्शियल एलपीजी की किल्लत का साया
प्रकाशित तिथि: 13/03/26 00:00
India
शिमला, 13 मार्च (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं और इसकी कमी का असर राज्य भर के होटलों, रेस्तरां, ढाबों तथा होमस्टे इकाइयों पर पड़ने लगा है, जिससे पर्यटन उद्योग की चिंताएं बढ़ गयी है। व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की सीमित उपलब्धता के मद्देनजर हॉस्पिटालिटी संस्थानों को खान-पान के लिए केरोसिन आधारित ईंधन के विकल्पों पर विचार करने की सलाह दी गयी है। इस घटनाक्रम ने पर्यटन से जुड़े हितधारकों के बीच अनिश्चितता पैदा कर दी है, खासकर शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में, जहां हॉस्पिटालिटी सेवाएं…