एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कुपोषण से निपटने, पारंपरिक खान-पान को बढ़ावा देने के लिए दी 'पोषण नीति 2026' को मंजूरी
प्रकाशित तिथि: 22/10/26 11:54
India
शिमला, 22 अक्टूबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकार ने कुपोषण, खून की कमी (एनीमिया) और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से निपटने, आहार में विविधता बढ़ाने तथा खानपान से जुड़ी उभरती बीमारियों की समस्या दूर करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश पोषण नीति, 2026 को मंजूरी दे दी है। इस नीति में जनस्वास्थ्य में सुधार लाने और खानपान की स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने के लिए पारंपरिक हिमाचली खाद्य पदार्थों, मौसमी फलों, दालों, मोटे अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियों, डेयरी उत्पादों और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्रियों के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया है।…