एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 20, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
नवरात्रि के दौरान 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हिमाचल के मंदिरों के किए दर्शन
प्रकाशित तिथि: 20/10/26 14:50
India
शिमला, 20 अक्टूबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के सात प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में 11 से 19 अक्टूबर तक चले नौ दिवसीय आश्विन नवरात्रि उत्सव के दौरान, 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान इन सात प्रमुख धार्मिक स्थलों पर कुल 10,25,726 श्रद्धालु पहुंचे और 1,04,520 वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई। सबसे अधिक 3,95,226 श्रद्धालु श्री नैना देवी जी पहुंचे। इसके बाद श्री ज्वालामुखी जी में 1.80 लाख और श्री चिंतपूर्णी जी में 1.39 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। त्रिलोकपुर स्थित श्री बाला सुंदरी जी मंदिर में 1,06,600 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि श्री चामुंडा देवी जी में 70,500,…