एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अगले साल तक हिमाचल प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़कर 1.12 लाख करोड़ रुपये होगा
प्रकाशित तिथि: 23/03/26 00:00
India
शिमला, 23 मार्च (वार्ता) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाल ही में विधानसभा में पेश किये गये बजट दस्तावेजों के अनुसार, 2026-27 के अंत तक राज्य का कुल संचयी कर्ज 1.12 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। हाल के वर्षों में राज्य के कर्ज में लगातार बढ़ोतरी हुई है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार यह कर्ज 2023-24 में 85,295 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 (संशोधित) में बढ़कर 93,625 करोड़ रुपये हो गया। इसके 2025-26 में 1,03,994 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जिसके बाद 2026-27 में यह 1,12,319 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लेगा। यह रुझान सीमित…