एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा का विस्तार, पेंशन लाभार्थियों की संख्या 8.41 लाख हुई
प्रकाशित तिथि: 23/04/26 00:00
India
शिमला, 23 अप्रैल (वार्ता) हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेंशन का वितरण समय पर सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों में कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक विस्तार करने के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियमों में संशोधन को मंजूरी दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों में 99,799 नए सामाजिक सुरक्षा पेंशन मामलों को मंजूरी प्रदान की है, जिससे राज्य में लाभार्थियों की कुल संख्या 8,41,917 हो गई है। लाभार्थियों में वरिष्ठ नागरिक, विधवाएं, एकल महिलाएं और विभिन्न पेंशन श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले दिव्यांगजन शामिल हैं। कुल लाभार्थियों में…