एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:23

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने माता खीर भवानी मंदिर में दर्शन कर प्रगति की कामना की

गंदेरबल, 22 जून (वार्ता) केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को ज्येष्ठ अष्टमी के शुभ अवसर पर यहां तुलमुल्ला स्थित पूजनीय माता खीर भवानी मंदिर में दर्शन कर जम्मू-कश्मीर के लोगों की शांति, समृद्धि तथा कल्याण के लिए प्रार्थना की। श्री सिन्हा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि माता रागन्या देवी का आशीर्वाद सभी को सद्भाव, प्रगति और आध्यात्मिक पूर्णता की राह दिखाता रहे। इस मौके पर कश्मीरी पंडित समुदाय के सदस्यों से बातचीत में उपराज्यपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं के सुचारू आध्यात्मिक अनुभव के लिए व्यापक और पुख्ता व्यवस्थाएं की गयी हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर उपराज्यपाल मंदिर दर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/06/26 10:03
पिछला अपडेट
22/06/26 10:03
स्थान
India