एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:25

एआईपी ने डेमोग्राफिक पैनल की प्राथमिकताओं पर उठाये सवाल, एलओसी-विस्थापित परिवारों पर ध्यान देने की मांग की

श्रीनगर, 12 अगस्त (वार्ता) जम्मू कश्मीर की जेल में बंद सांसद इंजीनियर रशीद की अगुवाई वाली अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) ने बुधवार को जनसांख्यिकीय परिवर्तनों पर गठित उच्चस्तरीय समिति की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाये। पार्टी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनसांख्यिकीय स्थिति के किसी भी व्यापक आकलन में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अपने पैतृक घरों से विस्थापित हुए परिवारों और समुदायों को भी शामिल करना जरूरी है। चार सदस्यीय केंद्रीय समिति तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को जम्मू-कश्मीर पहुंची। यह समिति संवेदनशील सीमावर्ती जिलों में असामान्य जनसांख्यिकीय बदलावों के दावों और उनके सुरक्षा प्रभावों का जायजा ले रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर एआईपी डेमोग्राफिक पैनल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/08/26 17:18
पिछला अपडेट
12/08/26 17:18
स्थान
India