एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर संदिग्ध आईईडी विस्फोट

जम्मू, 12 अक्टूबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट हुआ। एलओसी के पास सतवाल-नाकी इलाके में कथित तौर पर हुए ज़बरदस्त विस्फोट के बाद अग्रिम इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया है कि धमाके में कुछ लोगों के हताहत होने की आशंका है। उन्होंने आगे कहा, "धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चला है," और कहा कि धमाके में मारे गए लोग पीओजेके के रहने वाले बताये जा रहे हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर एलओसी विस्फोट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/10/26 18:15
पिछला अपडेट
12/10/26 18:15
स्थान
India