एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
'खौफ गैंग' से जुड़े गैंगस्टर के साथी हथियार-गोला बारुद के साथ गिरफ्तार
प्रकाशित तिथि: 08/10/26 12:54
India
जम्मू, 08 अक्टूबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में विशेष अभियान समूह (एसओजी), जम्मू ने गुरुवार को एक बड़े अभियान में 'खौफ गैंग' से जुड़े गैंगस्टर के दो साथियों को हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक एसओजी ने जम्मू और सांबा में एक अभियान में दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से तीन हथियार, जिनमें दो पिस्तौल और एक देसी पिस्तौल शामिल हैं, के साथ हेरोइन (चिट्टा) भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वंश शर्मा, निवासी पल्ली, बारी ब्राह्मणा, जिला सांबा, और योगेश्वर सिंह, निवासी पाली टांडा, बारी ब्राह्मणा के रूप में हुई…