एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, November 4, 2026

नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता गुलाम कादिर परदेसी का निधन

श्रीनगर, 04 नवंबर (वार्ता) नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व सदस्य (एमएलसी) गुलाम कादिर परदेसी का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। श्री परदेशी के पुत्र और लाल चौक के विधायक अहसान परदेसी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर पिता के निधन की जानकारी दी। विधायक अहसान ने लिखा, "बहुत दुख और भारी मन से, यह सभी को सूचित करना है कि मेरे प्यारे पिता, शेख गुलाम कादिर परदेसी, पूर्व पार्षद और सेवानिवृत संयुक्त वित्त आयुक्त स्वर्ग सिधार गए…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर परदेसी निधन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/11/26 07:37
पिछला अपडेट
04/11/26 07:37
स्थान
India