एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 12/09/26 09:51

बीएसएफ ने कठुआ के हीरानगर अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा

जम्मू, 12 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के एक बुजुर्ग नागरिक को शुक्रवार शाम हीरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके में बॉर्डर फेंसिंग के पास पकड़ा गया। उन्होंने कहा, "पूछताछ के लिए पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में लिया गया और जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।" उनके पास से कोई आपत्तिजनक चीज़ नहीं मिली और ऐसा लगता है कि वह अनजाने में सीमा पार करके इस तरफ़ आ गए…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर पाकिस्तान नागरिक हिरासत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/09/26 07:26
पिछला अपडेट
12/09/26 07:26
स्थान
India