एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 18, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सोमवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय 'बसोहली उत्सव' की तैयारियां पूरी
प्रकाशित तिथि: 18/10/26 13:15
India
जम्मू, 18 अक्टूबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में तीन दिवसीय वार्षिक बसोहली उत्सव के चौथे संस्करण की तैयारियां पूरी हो गयी हैं। सोमवार से शुरू होने वाले इस उत्सव में क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कलाओं, खानपान और पर्यटन की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्नीस से 21 अक्टूबर तक रणजीत सागर झील के किनारे आयोजित होने वाले इस उत्सव में रामलीला, प्रदर्शनियों, लोक प्रस्तुतियों, हाफ मैराथन, बाइक रैली और युवा संसद सहित कई सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ऐतिहासिक रूप से विश्वस्थली के नाम से प्रसिद्ध खूबसूरत बसोहली सनातन परंपराओं, संस्कृति और समृद्ध विरासत की…