एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 26, 2026

जम्मू-कश्मीर पुलिस की महिला अधिकारी यूएन मिशन के लिए नामित

जम्मू, 26 अक्टूबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक महिला अधिकारी को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) के तहत एक अंतरराष्ट्रीय कार्य के लिए नामित किया गया है।
जम्मू के महिला पुलिस थाने में स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) के रूप में तैनात निरीक्षक संजीवन ज्योति को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए चुना गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
संयुक्त राष्ट्र मिशन एक चुनौतीपूर्ण माहौल में काम करता है और इसके आदेशपत्र में नागरिकों की सुरक्षा, शांति स्थापना में सहयोग एवं मानवाधिकारों को बढ़ावा देना शामिल है।
अभय, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर महिला निरीक्षक यूएन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/10/26 09:36
पिछला अपडेट
26/10/26 09:36
स्थान
India