एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:55

जम्मू-कश्मीर : सांबा के रामगढ़ में सक्रिय मोर्टार शेल किया गया डिफ्यूज

जम्मू, 07 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने गुरुवार को सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक सक्रिय मोर्टार शेल बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसओजी ने रामगढ़ इलाके के कौलपुर देवक में तलाशी अभियान के दौरान एक जिंदा सक्रिय मोर्टार शेल बरामद किया।

उन्होंने बताया कि जांच के लिए तुरंत एक बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया और बाद में शेल को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया।

शादाब जितेन्द्र

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर मोर्टार डिफ्यूज
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/05/26 00:00
पिछला अपडेट
07/05/26 00:00
स्थान
India