एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:12

अदालत ने सांसद इंजीनियर राशिद को पिता के अंतिम संस्कार के लिए अंतरिम ज़मानत दी

श्रीनगर, 18 मई (वार्ता) दिल्ली की एक अदालत ने जेल में बंद बारामूला के सांसद अब्दुल राशिद शेख (इंजीनियर राशिद) को सोमवार को उनके पिता खज़ीर मोहम्मद शेख के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अंतरिम ज़मानत दे दी। श्री खज़ीर मोहम्मद शेख (85) का कल रात लंबी बीमारी के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के नेता फिरदौस बाबा ने बताया कि जेल में बंद सांसद को उनके पिता के निधन के बाद पिछली शर्तों के आधार पर दो जून तक के लिए ज़मानत दी गई है। अदालत ने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर लीड राशिद रिहाई मांग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/05/26 10:26
पिछला अपडेट
18/05/26 10:26
स्थान
India