एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:42

जितेंद्र सिंह छह जून को जम्मू-कश्मीर में लैवेंडर महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

जम्मू, 29 मई (वार्ता) केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आगामी छह जून को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह घाटी में दो दिवसीय चौथे 'लैवेंडर महोत्सव 2026' का उद्घाटन करेंगे। 'लैवेंडर गोज ग्लोबल' की थीम पर आधारित यह महोत्सव सीएसआईआर-भारतीय समेकित औषध संस्थान (आईआईआईएम) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश में चल रही 'बैंगनी क्रांति' और ग्रामीण उद्यमिता की शानदार सफलता का जश्न मनाना है। इस साल के महोत्सव में देश भर के वैज्ञानिक, स्टार्टअप्स, कृषि-व्यवसायी और सुगंध उद्योग के विशेषज्ञ शामिल होंगे। यहां उत्पादों की प्रदर्शनियां, तकनीकी सत्र और खरीदारों-विक्रेताओं की बैठकें आयोजित होंगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर लैंवेंडर महोत्सव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/05/26 10:36
पिछला अपडेट
29/05/26 10:36
स्थान
India