एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:22

मज़बूत परिवारों और समुदायों के लिए निस्वार्थ सेवा अहमः सिन्हा

जम्मू, 14 अप्रैल (वार्ता) जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को एक मज़बूत प्रदेश की नींव रखने के लिए मज़बूत परिवारों और सशक्त समुदायों की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। श्री सिन्हा ने यहां स्थित सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में सामुदायिक रसोई 'अपना भोजनालय' के समारोह में सेवा भारती और उसके दानदाताओं की निस्वार्थ सेवा की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि दया और पोषण के काम न सिर्फ़ लोगों को, बल्कि समाज के ताने-बाने को भी मज़बूत करते हैं। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य अपने पड़ोसी, अपने आस-पास के शहर और हमें जोड़ने वाले राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा करना होना चाहिए।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर सिन्हा सेवा भारती
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/04/26 00:00
पिछला अपडेट
14/04/26 00:00
स्थान
India