एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:33

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र

श्रीनगर, एक अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमलों में शहीद हुए दो पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों को शनिवार को सरकारी नौकरी के अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे। उपराज्यपाल ने यहां लोक भवन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी के पुत्र अबसार आशिक कुरैशी को नियुक्ति पत्र दिया। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इस दौरान शहीद हेड कांस्टेबल के परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। उपराज्यपाल ने 22 जुलाई को अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में कर्तव्य निर्वहन में अपने प्राण न्योछावर करने वाले आशिक हुसैन कुरैशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जम्मूकश्मीर उपराज्यपाल अनुकंपा नौकरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/08/26 10:02
पिछला अपडेट
01/08/26 10:02
स्थान
India