एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026

उधमपुर में संदिग्ध गतिविधि के बाद सुरक्षाबलों की गोलीबारी, तलाशी अभियान जारी

जम्मू, 16 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजालता क्षेत्र में बुधवार शाम संदिग्ध आतंकवादी गतिविधि की आहट के बाद सुरक्षाबलों ने एहतियातन गोलीबारी की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मजालता के जंगलों में संदिग्ध हलचल महसूस होने पर सेना के जवानों ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए गोलीबारी की।

घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। सुरक्षाबलों ने संदिग्धों की तलाश और क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

शोभित
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जम्मूकश्मीर संदिग्ध गोलीबारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/09/26 18:49
पिछला अपडेट
16/09/26 18:49
स्थान
India