एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:41

जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल ने शहीद एसआई की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा

जम्मू, 02 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को यहां लोक भवन में एक शहीद सब-इंस्पेक्टर की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा।
उपराज्यपाल सिन्हा ने 'जम्मू-कश्मीर पुनर्वास सहायता योजना 2022' के तहत शहीद सब-इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की पत्नी अलका शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उपराज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस का यह जाबांज वर्ष 2024 में कठुआ में एक मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर का बहादुरी से मुकाबला करते हुए शहीद हो गया था।

आलम जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जम्मू कश्मीर उपराज्यपाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/04/26 00:00
पिछला अपडेट
02/04/26 00:00
स्थान
India