एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, November 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
एम्स अवंतीपोरा में ओपीडी सेवाएं दिसंबर 2026 से पहले शुरू हो जाएंगी
प्रकाशित तिथि: 05/11/26 11:42
India
श्रीनगर, 05 नवंबर (वार्ता) कश्मीर के अवंतीपोरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), में बहिरंग रोग विभाग (ओपीडी) सेवाएं दिसंबर 2026 से पहले शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, जरूरी बुनियादी ढांचे और परिचालन संबंधी व्यवस्थाएं पूरी होने पर, जुलाई 2027 से भर्ती होने वाले मरीजों के लिए (आईपीडी) सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को एम्स अवंतीपोरा के निर्माण और इसे शुरू करने की दिशा में हो रही प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास, चिकित्सा उपकरणों और फर्नीचर की खरीद, फैकल्टी व अन्य कर्मचारियों की भर्ती,…