एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026

जम्मू-कश्मीर : सेना ने हिरासत में ली गई लड़की को पीओजेके वापस भेजा

जम्मू, 07 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) की एक लड़की को हिरासत में लेने के बाद बुधवार को सकुशल स्वदेश वापस भेज दिया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कोटली जिले की खोईरट्टा तहसील के सेरी स्थित बैंस गाला की रहने वाली सामिया अजीम, जो भारतीय सीमा क्षेत्र में आ गयी थी, को सेना ने दो अक्टूबर को लाम सेक्टर में पकड़ा था।
सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आज सुबह पुंछ के चक्कन-दा-बाग क्रॉसिंग के जरिये उसे वापस भेज दिया गया।
आलम, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जम्मू कश्मीर पीओजेके लड़की
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/10/26 08:55
पिछला अपडेट
07/10/26 08:55
स्थान
India