एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 19, 2026

उपराज्यपाल के लौटने के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार : फारूक अब्दुल्ला

श्रीनगर, 19 अक्टूबर (वार्ता) नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में मंत्रिपरिषद का विस्तार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के लौटने के बाद होगा। श्री अब्दुल्ला ने बडगाम जिले में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "उपराज्यपाल की तबीयत ठीक नहीं थी, वे अस्वस्थ थे। जब उपराज्यपाल वापस आएंगे, तब सरकार का विस्तार किया जाएगा।" मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल के लंबे समय से प्रतीक्षित विस्तार को लेकर चल रही अटकलों के बीच यह बयान सामने आया है। एनसी नेतृत्व वाली इस सरकार ने 16 अक्टूबर को अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे कर लिए…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जम्मू कश्मीर मंत्रिपरिषद विस्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/10/26 11:06
पिछला अपडेट
19/10/26 11:06
स्थान
India