एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026

सोपोर के जंगलों से हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद, उग्रवादी साजिश नाकाम

श्रीनगर, 10 अक्टूबर (वार्ता) जम्मू -कश्मीर के बारामूला जिले स्थित सोपोर उप-मण्डल के मुकाम चेरहार वन क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक बड़े साझा तलाशी अभियान के दौरान हथियारों, गोला-बारूद, हथगोलों और आईईडी का भारी जखीरा बरामद किया । सुरक्षा बलों की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में किसी बड़ी उग्रवादी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया है। सोपोर पुलिस को बोमई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुकाम चेरहार के जंगलों में संदिग्ध सामग्री छिपाए जाने की सटीक खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जम्मू कश्मीर विस्फोटक बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/10/26 12:51
पिछला अपडेट
10/10/26 12:51
स्थान
India