एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 21, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जम्मू-कश्मीर में रिक्त पड़े हैं 40,672 सरकारी पद
प्रकाशित तिथि: 21/09/26 08:10
India
श्रीनगर 21 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती कोटे के तहत 40,672 सरकारी पद रिक्त पड़े हैं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज लोन के एक सवाल के जवाब में सोमवार को यह जानकारी दी। इसमें राजपत्रित श्रेणी में 3,318 पद, गैर-राजपत्रित श्रेणी में 24,427 पद और मल्टी-टास्किंग सर्विस (एमटीएस) के 12,927 पद रिक्त हैं। विभागवार आंकड़ों के अनुसार, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में सबसे अधिक 12,797 पद रिक्त हैं। इनमें 2,125 राजपत्रित, 8,064 गैर-राजपत्रित और 2,608 एमटीएस पद शामिल हैं। कृषि उत्पादन विभाग में 4,939 पद रिक्त हैं। इनमें 84 राजपत्रित,…