एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:06

सांबा में संदिग्ध ड्रोन बरामद

जम्मू, 14 जुलाई (वार्ता) सुरक्षा बलों और पुलिस के संयुक्त दल ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में देवक क्षेत्र के पास एक खेत से एक संदिग्ध ड्रोन बरामद किया ।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक ग्रामीण ने खेत में ड्रोन पड़ा देखा और सुरक्षा अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने वस्तु को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

शोभित अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
87
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जम्मू ड्रोन बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/07/26 10:14
पिछला अपडेट
14/07/26 10:14
स्थान
India