एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:35

जम्मू पुलिस ने हेरोइन के साथ नशा तस्कर को पकड़ा

जम्मू, 25 अप्रैल (वार्ता) जम्मू पुलिस ने शनिवार को 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत शहर से हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से लगभग 12 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। साथ ही एक दुपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान चंडीगढ़ के मौली माजरा स्थित मौली कॉम्प्लेक्स निवासी सनी के रूप में बताई। वह जम्मू के मलिक मार्केट में रह रहा था। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। मनोज, मधुकांत…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जम्मू नशा तस्कर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/04/26 00:00
पिछला अपडेट
25/04/26 00:00
स्थान
India