एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:25

पुंछ में एलओसी के पास पीओजेके का एक नागरिक पकड़ा गया

जम्मू, 26 जून (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने आज संदिग्ध हालात में घूम रहे पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के एक नागरिक को हिरासत में लिया।
अधिकारियों ने बताया कि एलओसी के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखकर सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की और पीओजेके के रहने वाले मोहम्मद सज्जाद को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि उसे हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।
जांगिड़
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जम्मू पीओजेके हिरासत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/06/26 18:54
पिछला अपडेट
26/06/26 18:54
स्थान
India