एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:30

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में कैब पलटी, नौ लोग घायल

जम्मू, 27 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के दचन इलाके में एक कैब के पलटने से उसमें सवार कम से कम नौ लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह दचन इलाके में चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण खो जाने के कारण वाहन पलट गया।

उन्होंने कहा कि नौ यात्री घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां घायलों की हालत स्थिर है।

पंकज जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
77
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना जम्मू कश्मीर टैक्सी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/07/26 10:31
पिछला अपडेट
27/07/26 10:31
स्थान
India