एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:12

श्रीनगर पुलिस ने की मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

श्रीनगर, 06 जून (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर पुलिस ने शनिवार को 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो कुख्यात मादक पदार्थ तस्करों से संबंधित लगभग 3.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को जब्त किया। पहली कार्रवाई में, निगीन पुलिस थाने ने हब्बाक क्रॉसिंग, हजरतबल में राहिल मंजूर मल्ला से संबंधित लगभग 1.30 करोड़ रुपये मूल्य की दो मंजिला आवासीय संपत्ति और जमीन जब्त की। यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के अंतर्गत 2021 में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में की गई। दूसरी कार्रवाई…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
श्रीनगर ड्रग्स संपत्ति जब्त
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/06/26 12:15
पिछला अपडेट
06/06/26 12:15
स्थान
India