एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026

सुरक्षा बलों ने बडगाम में मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया

सुरक्षा बलों ने बडगाम में मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया

श्रीनगर, 30 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में बडगाम जिले के यूसमर्ग के ऊपरी इलाकों में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक संदिग्ध आतंकवादी को मार गिराया है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ मंगलवार देर रात तब शुरू हुयी जब सुरक्षा बलों ने खास खुफिया जानकारी के आधार पर यूसमर्ग के कोराग इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। सेना ने कहा कि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने यूसमर्ग के कोराग इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

सेना की श्रीनगर में चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "चौकस सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिये जाने पर आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। अभियान जारी है।" हालांकि सेना और पुलिस ने अभी तक मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं बताई है, लेकिन सुरक्षा सूत्रों को शक है कि वह एलईटी से जुड़ा एक पाकिस्तानी आतंकवादी था।

इस महीने बडगाम के जंगलों में यह दूसरी मुठभेड़ है। गत चार सितंबर को एलईटी से जुड़ा और पाकिस्तानी नागरिक यासिर कथित तौर पर कई सालों से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय था, बडगाम के ऊंचाई वाले अशदर गली इलाके में एक मुठभेड़ में मारा गया था। सुरक्षा बलों को शक था कि उस मुठभेड़ के दौरान एक और आतंकवादी भागने में कामयाब रहा। इसके बाद सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकवादी का पता लगाने के लिए बडगाम के पहाड़ी और जंगली इलाकों में तलाशी तेज कर दी।

जांगिड़ वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
259
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर बडगाम मुठभेड़ ढेर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/09/26 03:14
पिछला अपडेट
30/09/26 03:14
स्थान
India