एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
शून्य काल के दौरान दक्षिण कश्मीर में राजमार्ग पर पाबंदियों का मुद्दा विधायकों ने उठाया
प्रकाशित तिथि: 22/09/26 08:50
India
श्रीनगर, 22 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शून्य काल के दौरान दक्षिण कश्मीर में राजमार्ग पर नागरिकों की आवाजाही को बार-बार रोके जाने का मुद्दा उठा। पीडीपी विधायक वहीद पारा और सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के विधायक अब्दुल मजीद लामी ने इन पाबंदियों को खत्म करने की मांग की, जिससे स्थानीय निवासियों, छात्रों, मरीजों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री पारा ने कहा कि राजमार्ग के आसपास रहने वाले लोग, जिन्होंने इसके निर्माण के लिए अपनी जमीनें दी थीं, काफिलों की आवाजाही, यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान…