एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:38

दौसा पुलिस की 58 टीमों ने एक साथ छापा मारकर 45 अपराधियों को किया गिरफ्तार

जयपुर 22 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में दौसा पुलिस ने असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर शनिवार को 45 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तड़के चार बजे से अपराह्न दो बजे तक चलाए गये अभियान के दौरान पुलिस की 58 टीमों ने 285 ठिकानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान 230 पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 45 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 28 अभियुक्त महिला अत्याचार, जघन्य एवं सामान्य अपराधों में वांछित, हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर, स्थायी वारंटी, ईनामी, शस्त्र अधिनियम, अवैध शराब और एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किए गये हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दौसा अपराधी गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/08/26 18:12
पिछला अपडेट
22/08/26 18:12
स्थान
India