एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026

नवीन ने आमजन को 'स्वच्छता ही सेवा' की दिलाई शपथ

नवीन ने आमजन को 'स्वच्छता ही सेवा' की दिलाई शपथ

जयपुर 25 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जयपुर में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए।

अल्बर्ट हॉल पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्री नवीन ने आमजन को 'स्वच्छता ही सेवा' की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने और श्री शर्मा ने स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया और बातचीत कर उनके हालचाल जाने।

उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ प्रेमचंद बैरवा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, सांसद मंजू शर्मा एवं डॉ. अलका गुर्जर, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा एवं बालमुकुंदाचार्य तथा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

जोरा सैनी वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
162
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान जनसेवा नवीन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/09/26 04:36
पिछला अपडेट
25/09/26 04:36
स्थान
India