एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:27

नकली दूध बनाने के आठ दोषियों को दस-दस वर्ष का कठोर कारावास

भरतपुर, 06 मई (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर की एक अदालत ने बुधवार को नकली दूध बनाने के 11 वर्ष पुराने मामले में आठ आरोपियों को दोषी करार देते सभी को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मांगो ने अभियुक्त संजय चौहान, बैजनाथ, शिशुपाल, प्रमोद, जसवंत, जितेन्द्र, घूरे सिंह ठाकुर और रामवीर को नकली दूध बनाने का दोषी मानते हुए उन पर पांच पांच लाख रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार वर्ष 2015 में अभियुक्तों को नकली दूध बनाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायालय नकली दूध कारावास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/05/26 00:00
पिछला अपडेट
06/05/26 00:00
स्थान
India